ghkkpm written update 19 march 2024: Ghum hai kisikey pyaar mein written update today

ghkkpm written update 19 march 2024

घरवाले सवि को बहुत डांटते हैं।

गुम है किसी के प्यार में सीरियल के 19 मार्च के एपिसोड की शुरुआत सवी से होती है। वह सबसे कहती है की अन्वी को साइकोलॉजिस्ट के पास ले जाना चाहिए। पर घरवाले उसे ही उल्टा सुनाते हैं की उसका हो दिमाग खराब हो गया है क्योंकि अन्वी को केवल बुखार है। तब मुकुल कहता है सवी एक समझदार बच्ची है वह हो बोल रही है उसकी कुछ वजह होगी ऐसे तो वह बोलेगी नही। मुकुल घरवालों से कहता है कि हमें एक बार सवी की बात सुननी चाहिए।

मुकुल अन्वी से उसकी प्रॉब्लम पूछता है।

मुकुल अन्वी से बार बार पूछता है कि क्या सवि जो कह रही है वो सच है। वह कहता है कि क्या कोई चीज है जो उसे परेशान कर रही है। सब कहते है की एग्जाम की वजह से वह डरी हुई है पर मुकुल कहता है की कोई और वजह है। वह फिर अन्वी से पूछता है कि उसे क्या हुआ है। क्या उसने सवि से कुछ कहा है कोई प्रॉब्लम है तो वह उसे भी बताए क्योंकि वह सब उसके अपने हैं। वह सब ठीक कर सकता है।

मुकुल अन्वी से कहता है की क्या वह अपने मुकुल मामा को भी कुछ नही बताएगी। वह कहता है वह एक अच्छे डॉक्टर को जानता है। फिर सवि अन्वी से बोलती है की वह डॉक्टर के पास जाय और अपनी समस्या बताए। अन्वी यह सुनकर बहुत डर जाती है और वह कहती है कि उसे डॉक्टर के पास नही जाना है क्योंकि वह ठीक है। दुर्वा कहती है की सवि को बस नेतागिरी करने का मौका चाहिए होता है।

अन्वी अपने कमरे में चली जाती है।

फिर अन्वी को सब उसके रूम में ले जाते हैं। वहा पर मुकुल सबसे कहता है की सवि को अभी उतनी समझ नही है क्योंकि 21–22 साल की उम्र में उसकी शादी ईशान से हो गई थी। बस उसे थोड़ा अटेंशन चाहिए एक घर के लोगो से। मुकुल कहता है की गलती उसकी है की उसे रूही को इतनी बड़ी पोजीशन ऑफर नही करनी चाहिए थी। मुकुल कहता है की उसने ये नही सोचा कि सवी को बुरा लगेगा। मुकुल कहता है कि सवि को इस मामले में अन्वी को नहीं घसीटना चाहिए था।

ईशान सवि के एग्जाम के लिए क्वेश्चन ढूंढता है।

ईशान लाइब्रेरी में सवि के लिए पिछले क्वेश्चन पेपर खोज रहा होता है तभी रीवा वहा आती है और ईशान से पूछती है की वह क्या कर रहा है। ईशान उससे कहता है की सवि के लिए क्वेश्चन निकल रहा है जिससे वह अच्छे से प्रैक्टिस कर सके और उसका कॉन्फिडेंस बढ़े। रीवा कहती है की वह भी उसके लिए ही आई है।
तब रीवा देखती है की ईशान का खाना रखा है उसने खाना नही खाया है। वह ईशान से खाना खाने को कहती है।

फिर ईशान से कहती है की उसे सवि के बारे में उसे कुछ बात करनी है। वह कहती है की सवि ऐसे तो इतनी बड़ी बात कह नही सकती। अगर सवि कह रही है अन्वी को साइकोलॉजिस्ट को दिखाने को तो एक बार दिखा देते है। वह कहता है की अगर अन्वी को एग्जाम की टेंशन से प्रॉब्लम हो रही है तो उसे एक अच्छे साइकोलॉजिस्ट को जरूर दिखाएगा।

अन्वी सवि से माफी मांगती है।

अन्वी सवि के पास जाती है उससे सारी बोलती है की उसने उसकी मदद करनी चाही पर वह उसका साथ नहीं दे पाई। फिर अन्वी कहती है की कुछ दिन की बात है सब ठीक हो जाएगा। सवि कहती है की क्या अभी भी सब कुछ ठीक नही है। सवि कहती है की यह उसने इसलिए कहा ना क्योंकि मामा जी कुछ दिन बाद चले जाएंगे। इस प्रकार ghkkpm written update 19 march 2024 समाप्त हो जाती है।।

Source:- Hotstar

Conclusion:-

Leave a comment